Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही : पुलिस ने 20 लाख का अवैध पटाखा पकड़ा, दो गिरफ्तार

भदोही : पुलिस ने 20 लाख का अवैध पटाखा पकड़ा, दो गिरफ्तार

– गोपीगंज नगर के पश्चिम मोहाल से 55 बोरों में रखा गया था अवैध पटाखा

भदोही (हि.स)। पुलिस ने मंगलवार को गोपीगंज नगर में स्थिति एक गोदाम से 20 लाख रुपये का अवैध पटाखा बरामद किया है। इसका इस्तेमाल दीपावली पर बिक्री के लिए किया जाता। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गोपीगंज पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली है। गोपीगंज कोतवाली के सदर मोहाल कस्बा में दीपू बरनवाल निवासी अंजही मोहाल और रितेश बरनवाल के कब्जे से 55 बोरा अवैध पटाखा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि दीपावली पर बेचने के लिए इसे गोदाम में रखा गया था। पटाखे बेचकर हम लोग अच्छा मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने पटाखे को पश्चिम मोहाली स्थित एक गोदाम से बरामद किया। दोनों आरोपितों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular