Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभदोही अग्नि हादसा: हाइलोजन लाइट गर्म होने से पूजा पंडाल में लगी...

भदोही अग्नि हादसा: हाइलोजन लाइट गर्म होने से पूजा पंडाल में लगी आग

-जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने आग लगने का बताया सांकेति कारण

भदोही (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में रविवार को दुर्गापूजा पंडाल में हुए अग्निकांड की सांकेतिक जांच रिपोर्ट गठित एसआईटी टीम ने दी है।

घटना की जांच हेतु टीम की जांच में प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण हाइलोजन लाइट का गर्म होना बताया गया है।

दुर्गापूजा पंडाल में आग की घटना का पता लगाने के लिए एडीजे राम कुमार ने चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व ), अपर पुलिस अधीक्षक, एक्सईएन हाईड्रिल और फायर सेफ्टी ऑफिसर शामिल हैं। इसी जांच टीम की तरफ से यह रिपोर्ट दी गयी है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने टीम को पांच घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के अनुसार अग्निकांड का संदर्भ लेते हुए औराई पुलिस द्वारा दुर्गापूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण के खिलाफ (नाम पता अज्ञात) के विरुद्ध मु0अ0सं0-235/2022 धारा-304ए, 337 338 326 भादवि व 135 विद्युत अधिनियम व 188 सीआरपीसी का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की जांच हेतु गठित एसआईटी टीम की जांच में प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण हाइलोजन के गर्म होकर आग पकड़ने से पाया गया है।

घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में लगे जिलाधिकारी भदोहीगौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ अनिल कुमार के अलवां विन्ध्याचल मंडल के मंडलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर सहित, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घायलों को समुचित उपचार कराने हेतु युद्वस्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

राहत व बचाव कार्य के लिए शासन से भी लगातार सम्पर्क स्थापित कर समन्यव एवं सहयोग के साथ पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम मे मृतकों व पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा व सहायता जल्द से जल्द दिलाने की कार्यवाही भी की जा रही है। वर्तमान मे कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान पंडाल में मंचन चल रहा था। उसी दौरान पंडाल में आग लगी। घटना में पांच की मौत के साथ 67 दर्शनार्थी झुलस गए हैं। 112 पुलिसकर्मियों को लोगों की सहायता के लिए लगाया गया है।

प्रभुनाथ शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular