Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: केशव प्रसाद मौर्य

बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: केशव प्रसाद मौर्य

– उपमुख्यमंत्री ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया

सोनभद्र(हि.स.)। उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीज एवं तीमारदारों से बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए है।

केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश की सरकार आम नागरिकों के भलाई के प्रति तत्पर है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लिए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार कार्य कर रही हैं। वे जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर, इमरजेन्सी वार्ड, मरहम पट्टी कक्ष, पोस्ट नेटल वार्ड, लेबर रूम व प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, एनआरसी कक्ष आदि के निरीक्षण के दौरान संतुष्ट दिखे।

उन्होंने अस्पताल परिसर की बेहतर साफ-सफाई और यहां आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य मुहैया कराई जाए इसक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सासंद रामसकल, राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़, विधायक सदर भूपेश चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

पीयूष

RELATED ARTICLES

Most Popular