Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबूथ लेवल अभिकर्ता संगठन और जनता के बीच सेतु : सिद्धार्थ नाथ...

बूथ लेवल अभिकर्ता संगठन और जनता के बीच सेतु : सिद्धार्थ नाथ सिंह

– भगवतपुर विकासखण्ड में विकास के लिए डेढ़ रुपए की स्वीकृति

प्रयागराज (हि.स.)। बूथ लेवल अभिकर्ता ही संगठन की रीढ़ व शक्ति हैं, जो जनता और संगठन के बीच का सेतु है। यह बातें विधानसभा शहर पश्चिमी के गंगा पट्टी और यमुनापट्टी के बीएलए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कही।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीएलए के साथ संवाद के दौरान मतदाता सूचियों व टीम के साथ घर-घर जाकर मतदाता फार्म भराना फिर बीएलओ से मिलकर फार्म जमा करना, जिन परिवारों में किसी का नाम गलत है उसे सही कराना तथा एक जनवरी 2022 तक 18 वर्ष पूर्ण हुए लोगों को पहली बार मतदाता फार्म भर जोड़ना, साथ नए सदस्यों भी जोड़ने से पहले मतदाता सूचियों को अध्ययन करने के उपरांत ही सहभागिता सुनिश्चित करना एक कड़ी है। नए मतदाता ही भविष्य के निर्णायक होते हैं। साथ ही पुराने मतदाताओं को भी जोड़कर आगे बढ़ने से कोई भी जीत से रोक नहीं सकता।

फार्म छह भरने की सही प्रक्रिया बताई। निर्वाचन का कार्य देख रहे राम प्रकाश सिंह पटेल की देखरेख में बीएलए को सफलता के मंत्र बताया। इस मौके पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि भगवतपुर विकास खण्ड बनने के बाद पहली बार विकास खण्ड द्वारा गांव में इंटरलॉकिंग और नाली के निर्माण के लिए उजिहनी आईमा, करेंदहा, गांजा, मीरापुर, लखनपुर, बिहका, मदारीपुर, असरौली, मादपुर, फतेहपुरघाट, मोहद्दीनपुर, हटवा, जनका, भगवतपुर, डाहीनुमाया सहित भगवतपुर पार्क में हाई मास्क लाइट एवं भगवतपुर में सहकारी समिति भवन मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिए लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपए निर्माण कार्य स्वीकृत हुई है। अभी 42 कार्य और प्रस्तावित हैं जो जल्द स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू होंगे।

इस अवसर काशी प्रान्त महामंत्री संतोष सिंह पटेल, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, राम प्रकाश सिंह पटेल, रामलोचन साहू, प्रेम नारायण केसरवानी, सुरेश पासी, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीना नाथ कुशवाहा, शांति भूषण मिश्रा, श्रवण पाल, कमलेश मिश्र, अनिल केसरवानी आदि ने भी विचार रखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular