Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर : धारदार हथियार से पॉटरी मालिक की हत्या

बुलंदशहर : धारदार हथियार से पॉटरी मालिक की हत्या

बुलंदशहर (हि.स.)। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को पॉटरी मालिक का शव मिला है। परिवार ने चहेरे पर धारदार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि यूपी पुलिस विभाग से बर्खास्त सिपाही कालीचरण इलाके के ही एक युवक के साथ पॉटरी का संचालन कर रहे थे। बुधवार को उनका शव पॉटरी में मिला है। चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

सचिन

RELATED ARTICLES

Most Popular