Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनबुर्ज खलीफा पर दिखाया गया कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फैमिली एंटरटेनर के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पठान की तरह ही शहजादा का ट्रेलर दुबई में बुर्ज खलीफा पर चलाया गया है।

इस वीडियो को कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिलीज के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है। यह फिल्ल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म साउथ की अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक रीमेक है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular