Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का जल्द कार्यदायी संस्था पूरा करें निर्माण: शुभ्रांत शुक्ल

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का जल्द कार्यदायी संस्था पूरा करें निर्माण: शुभ्रांत शुक्ल

– डीएम ने एसपी धवल जायसवाल के साथ किया एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

चित्रकूट (हि.स.)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने निर्माणाधीन बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को देखा।

डीएम-एसपी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को शनिवार निर्देश दिये कि शासन से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाये। निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर वह कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्यवाही करने को बाध्य होंगे।

कहा कि पुल व पुलिया निर्माण कार्यों पर मैनपावर बढ़ाकर तेजी से कार्य कराया जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य समयावधि के अन्दर पूरा हो जाना चाहिए। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण दौरान कार्यदायी संस्था से संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular