Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रहे डंपर ने कार...

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रहे डंपर ने कार में मारी टक्कर, दो घायल

औरैया (हि. स.)। बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा से आ रहे एक डंपर ने कार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से कार में सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की पेट्रोलिंग कार ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गम्भीर हालत में रेफर कर दिया। डंपर चालक फरार हो गया। हादसे के बात यातायात भी प्रभावित रहा।

फर्रुखाबाद निवासी स्वास्थ्य कर्मी साजिद और जितेंद्र डिजायर कार से झांसी किसी काम से जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर जब वह औरैया के मिहोली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार गक्त दिशा में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार सवार दोनों गम्भीर घायल हो गए। कुछ देर बाद पेट्रोलिंग कर रही यूपीडा की टीम ने दोनों घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गम्भीर हालात में रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद यातायात भी प्रभावित रहा। क्रेन बुलाकर डंपर और कार को हटाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायलों के परिजनो को सूचना दे दी गई है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular