Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीट इंचार्ज लाइन हाजिर

बीट इंचार्ज लाइन हाजिर

लखनऊ। पुलिस ने शुक्रवार को मिट्टी खनन माफिया और उसके चार साथियों को ​गिरफ्तार किया है, जो लम्बे समय से अवैध मिट्टी खनन का काम कर रहा था| पुलिस ने छह डम्पर, अवैध मिट्टी के साथ दो जेसीबी मशीन को भी मौके बरामद किया है। 

पुलिस अधीक्षक डाक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने बताया कि थाना सतरिख इलाके में अवैध खनन की सुचना प्राप्त हुयी थी। इसके बाद खनन माफियाओं को धरपकड़ के लिए एक टीम बनाया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने मिट्टी खनन का माफिया विनोद यादव के साथ राजकुमार, पंकज यादव, पंकज वर्मा और दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया है। 

एसपी ने बताया कि खनन का मुख्य आरोपित विनोद यादव ही है और इसने अपना कार्यालय लखनऊ में बना रखा है, जहां से अवैध मिटटी की बिक्री की डीलिंग करता है| आरोप है कि विनोद यादव सरकारी काम जैसे सड़कों का चौड़ीकरण, मिटटी की पटाई जैसे काम, जिसमें मिटटी की जरुरत होती है। उसके नाम पर अवैध मिट्टी का खनन करवा कर मोटी कमाई करता था| इन लोगों को किसका संरक्षण प्राप्त था, पुलिस इसका भी पता लगाने की कोशिश कर रही है| 

एसपी ने बताया कि इससे पहले ही थाना सतरिख के प्रभारी और बीट इंचार्ज दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था क्योंकि इतने लम्बे स्टार पर खनन होने की जानकारी न होना संभव नहीं है| 

RELATED ARTICLES

Most Popular