Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीएचपी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीमा पर डटे जवानों के...

बीएचपी व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीमा पर डटे जवानों के लिए किया रक्तदान

 

कानपुर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल कानपुर दक्षिण के तत्वाधान में आयोजित रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीमा पर सुरक्षा में लगे जवानों के लिए रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन महापौर प्रमिला पाण्डेय, विभाग प्रचारक अखिलेश, विधायक महेश त्रिवेदी ने किया।

शिविर का उद्घाटन करते हुए कानपुर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा, कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, जो किसी का जीवन बचाने में काम आता है। इन वीर बजरंगियों द्वारा किया गया रक्तदान सीमा पर लड़ने वाले जवानों के लिए भेजा जाएगा।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री पीयूष ने बताया कि, अयोध्या में बलिदान हुए कारसेवकों की पुण्य स्मृति में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जा रहा है। आयोजन में वासुदेव पटेल, विनोद तोमर, पंकज शुक्ला, रमेश, आशीष त्रिपाठी, नवीन, अमरनाथ, सौरभ शुक्ला, अक्षय, दिलीप बजरंगी, सोमेश समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कानपुर पश्चिम द्वारा भी हुतात्मा दिवस के अवसर पर 65 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विभाग संयोजक अमरनाथ, जिला संयोजक नरेश तोमर, जिला सह संयोजक शुभम, रौनक, जिला मंत्री अभिषेक दीक्षित तथा जिले के एवं प्रखंड के तथा समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular