Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलबिहार से आया था अयोध्या, सरयू में डूब कर हो गई मौत

बिहार से आया था अयोध्या, सरयू में डूब कर हो गई मौत


अयोध्या।
सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता निवासी ग्राम व पोस्ट चनौर थाना धनौती बिहार के रूप में हुई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसा लक्ष्मण घाट पर हुआ। अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने आया अजय रविवार को सरयू स्नान करने गया था। इस बीच वह गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया। जल पुलिस व नाविकों की मदद से उसे निकलवाकर श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण घाट चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि सरयू में स्नान के दौरान लगातार लोगों के डूबने की खबरें आ रही हैं। पिछले तीन दिनों डूब रहे 7 लोगों को बचाया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular