बिना भेदभाव सभी की सहायता की जा रही : सुब्रत पाठक

अयोध्या। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कन्नौज के सुब्रत पाठक बुधवार को अयोध्या पहुंचे और सर्किट हाउस में बैठक के दौरान में पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों व सदस्यता सत्यापन के बारे में जानकारी ली। 

 इस दौरान उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारें कोरोना काल में महामारी से लड़ते हुए देश व प्रदेश में विकास के लिए संकल्पित है। लोगों को अपने जिले में रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सभी की बिना भेदभाव सहायता की जा रही है। 
 उन्होनें कार्यकताओं को निर्देशित किया कि कोरोना से प्रभावित इलाकों में अधिक से अधिक मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया जाय तथा लोगों को महामारी से बचाव के बारे में जागरूक किया जाय। 
 जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय ने प्रदेश महामंत्री को बताया कि जिले व महानगर में सदस्यता सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सूची कार्यालय में जमा करा दी गई है। 
इसके पूर्व कन्नौज सांसद व भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक का अयोध्या नगर निगम की सीमा पर स्वागत किया गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नु के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने माला पहनाकर कर उनका स्वागत किया। 
 स्वागत के बाद भरतकुंड जाकर दर्शन पूजन किया। वहां से अयोध्या जाकर गोरखपुर के सांसद रविकिशन के साथ सरयू स्नान के बाद रामलला, हनुमान गढ़ी व कनक भवन में दर्शन पूजन किया। तथा सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषय पर बैठक की।  

error: Content is protected !!