कानपुर(हि. स.)। जनपद में जाम व सड़क हादसों से निपटने के लिए यातायात विभाग ने अपनी कमर कसते हुए इसका समाधान निकाल लिया है। जिससे कि व्यस्तम समय के बीच शहर के अन्दर प्रवेश करने वाले हर प्रकार के भारी वाहन का ब्यौरा आसानी से मिल सकेगा। ये जानकारी डीसीपी यातायात बी.बी.जी.टी.एस मूर्ति ने दी।
डीसीपी यातायात ने बताया कि सड़क हादसों से बचने व कम करने के लिए भारी वाहनों पर अब क्यूआर कोड लगे पास की व्यवस्था की गई है। जिससे कि शहर के अंदर आने वाले ट्रक, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों पर नजर रखी जा सकेंगी। इन सभी के लिए अलग-अलग रंगों के क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। जो कि चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस विभाग के कर्मी वाहन पर लगे पास से इस वाहन की पहचान कर सकेगा। कि ये वाहन किस प्रयोग में लाया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जो ट्रक शहर में प्रवेश करते थे और तो उनका ब्योरा नहीं मिल पाता था। कि ये वाहन किस कार्य के लिए प्रयोग किया गया है। इन्हीं सब बातों का ध्यान में रखते हुए।
भारी वाहनों के प्रवेश के लिए पास लगाए जाएंगे। साथ ही अस्थाई पास की भी व्यवस्था की जा रही है, जिसका रंग अन्य पास के रंग से अलग होगा। जो कि जरूरी कार्यों के लिए उनको तय सीमा तक पास के आधार पर शहर में प्रवेश दिलाएगा।
डीसीपी यातायात का कहना है कि हमारी टीम छह माह की वैधता का भी पास बनाएगी। जो कि अलग-अलग उद्योग व व्यापार क्षेत्र से जुड़ा होगा। उनके लिए समय तय कर दिया जाएगा और उनका शहर में प्रवेश करने के लिए रास्ता भी अलग ही होगा। उनके पास का रंग भी अलग ही होगा जिसको देखकर उनकी चेकिंग भी की जा सकेगी। अगर वह अपने तय समय से निर्धारित मार्ग पर नहीं चलते है। तो उनका चालान व वाहन भी जब्त किया जा सकता है।
