Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर 48 घंटे के धरने पर बैठे,कार्य बहिष्कार

बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर 48 घंटे के धरने पर बैठे,कार्य बहिष्कार

वाराणसी (हि.स.)। विभिन्न मांगों को लेकर बिजली विभाग के जूनियर इन्जीनियर मंगलवार से कार्य बहिष्कार कर 40 घंटे के क्रमिक उपवास पर बैठ गये। धरने में शामिल अवर अभियन्ताओं ने कहा कि वर्क टू रूल के तहत अगले 48 घंटे तक सरकारी सीयूजी सिम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं विभागीय वाट्सएप ग्रुप से बाहर रहेंगे।

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इन्जीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर भिखारीपुर प्रबंध निदेशक कार्यालय परिसर स्थित मुख्य अभियन्ता कार्यालय के सामने जुटे अवर अभियंताओं,प्रोन्नत अभियंताओं ने बताया कि प्रदेश व्यापी क्रमिक अनशन में पाली ड्यूटी को छोड़कर सभी साथी शामिल है।

कर्मचारी संगठन के केन्द्रीय पर्यवेक्षक ई. अवधेश मिश्रा ने बताया कि जूनियर इंजीनियर संवर्ग की लम्बित मांगो यथा ग्रेड-पे 4800 विलोपन, एसीपी, वरिष्ठता अधिष्ठान सम्बन्धित समस्याओं एवं विभाग की बदल रही कार्यप्रणाली,आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के अभाव में दिन प्रतिदिन व्यवस्था दोष के कारण संवर्ग के सदस्यों के ऊपर हो रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों का संगठन विरोध कर रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां वाराणसी क्षेत्र के अन्तर्गत चारों जनपदों वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली एवं जौनपुर जनपद के सभी अवर अभियन्ता,प्रोन्नत अभियन्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल है। उन्होंने बताया कि शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा संगठन के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं में बनी सहमतियों का पालन न किये जाने के विरोध स्वरूप 48 घंटे का क्रमिक अनशन की क्रमिक अनशन शुरू हुआ है।

धरना सभा को इंजीनियर राजेश यादव, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, संजय कुशवाहा, रोहित कुमार, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, जितेन्द्र कुमार, मनीष, उपेन्द्र कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular