Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाढ़ के पानी से अशोगवा-मदरहवा बांध टूटा, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी

बाढ़ के पानी से अशोगवा-मदरहवा बांध टूटा, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी

सिद्धार्थनगर (हि.स.)। जिले में बूढ़ी, राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ने से अशोगवा-मदरहवा बांध टूट गया, जिससे सैकड़ों गांवाेंं में पानी भर गया है। यह जानकारी गुरुवार को आधिकारिक सूत्रों द्वारा दी गई।

बताया गया कि बूढ़ी नदी का जल स्तर खतरे का बिन्दु पार करके बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी लगातार अशोगवा-मदरहवा बांध पर बना रहा। इससे आज बंधे में रिसाव हुआ और वह टूट गया है। बंधे के टूटने से सैकड़ों गांव पानी से घिर गये हैं। बाढ़ को देखते हुए कुछ लोग अपने घरों का सामान लेकर पलायन कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular