Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत में ट्रक ने पिकअप गाड़ी को मारी टक्कर, दो युवकों की...

बागपत में ट्रक ने पिकअप गाड़ी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

बागपत (हि.स.)। मेरठ-बागपत-सोनीपत हाई-वे स्थित यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा पुल के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रक, पिकअप वाहन को करीब ढाई सौ मीटर घसीटते ले गया। इससे पिकअप गाड़ी पलट गई और उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जिला गाजियाबाद के ग्राम खिदौड़ा निवासी 35 वर्षीय नाजिम एवं नीले उर्फ यामीन पुत्र मुनीर पिकअप गाड़ी में धान लेकर हरियाणा जा रहे थे। मंगलवार सुबह उनका वाहन जैसे ही निवाड़ा पुल के पास हरियाणा छोर पर पहुंचा, तभी सोनीपत की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। ट्रक पिकअप गाड़ी को करीब ढाई सौ मीटर घसीटते ले गया। इससे पिकअप गाड़ी पलट गई। लोगों की भीड़ ने पिकअप गाड़ी के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला। तब तक युवक नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने घायल युवक नीले को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी बीर सिंह का कहना है कि आरोपित ट्रक चालक अहसान पुत्र इस्लाम निवासी कस्बा खिवाई, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरव

RELATED ARTICLES

Most Popular