Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : पुलिस को देखकर मां ने बेटियों संग खाया जहर, एक...

बागपत : पुलिस को देखकर मां ने बेटियों संग खाया जहर, एक की मौत

-एसपी ने पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश

बागपत(हि.स.)। जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र में एक महिला ने बीती रात बेटियो संग उस वक्त जहर खा लिया जब लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस की दबिश पड़ी। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक लड़की की मौत हो गई। एसपी ने पूरे प्रकरण को लेकर जांच के आदेश दिए है।

छपरौली थाना क्षेत्र के बाछौड़ गांव निवासी कान्ति ने तीन मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी को गांव का ही युवक प्रिंस लेकर भाग गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी के घर कई बार पुलिस ने दबिश डाली, लेकिन उन लोगों का कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार की बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस लड़की को लेकर अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घर पर दबिश दी तो प्रिंस के परिवार से पुलिस से विवाद हो गया।

इसी दौरान प्रिंस की मां अनुराधा ने अपनी दो बेटियों संग जहर खा लिया। पुलिस ने आनन-फानन में तीनों को बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान स्वाती की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है। घटना की जानकारी एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने फोर्स के साथ गांव का मौका मुआयाना किया।

परिजनों का कहना है कि उन्हें अपने प्रिंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बावजूद इसके लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार घर पर दबिश दी। प्रिंस की तलाश को लेकर पुलिस लगातार दबाव बना रही थी इसी वजह से तीनों ने जहर खा लिया।

इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच के निर्देश दिये है दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी।

सचिन/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular