Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबागपत : औद्योगिक पुलिस चौकी के पास हुआ बवाल, कई घायल

बागपत : औद्योगिक पुलिस चौकी के पास हुआ बवाल, कई घायल

बागपत (हि.स.)। कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। पुल का निर्माण कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। यहां पर मजदूरों और कांशीराम कॉलोनी के लोगों में बवाल हो गया। रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

कंपनी के ठेकेदार विजय तोमर का कहना है कि शनिवार की देर रात कई लोग सरिया चोरी कर रहे थे। जिसका चौकीदार और मजदूरों ने विरोध किया तो कांशीराम कॉलोनी के आरोपित लोग तब तो चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद भारी संख्या में महिला और पुरुष लाठी डंडे लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे। मजदूरों पर हमला कर दिया। 

उधर कांशीराम कॉलोनी की महिलाओं का भी आरोप है कि वह चोरी नहीं कर रहे थे और मजदूरों ने उन पर बेवजह चोरी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया है। अभद्र व्यवहार भी किया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में निर्माण कार्य में लगा एक युवक घायल हो गया, जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलोनी चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

इस मामले में कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने कॉलोनी के कई लोगों पर सरिया चोरी और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है घटना की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular