Monday, March 2, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलबाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

मनोज तिवारी

अयोध्या। अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। दो महीने के अंदर युवक पर यह दूसरा हमला है। इस घटना को चर्चित हकीम हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्षेत्र के नरकटा बैरागीपुर गांव निवासी दिलीप यादव गुरुवार की रात बाइक से हंसवर बाजार से अपने घर जा रहा था। झझवा से सेमउर जाने वाले रास्ते पर गांव पहुंचने से पहले मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कंधे में धंस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। गोली के शिकार युवक के भाई राकेश ने बताया कि दो महीने पहले भी दिलीप पर हमला किया गया था। पुलिस ने उसके घर के पीछे से धारदार हथियार बांका आदि बरामद किया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इन हमलों को हंसवर के चर्चित हकीम रहे हबीबुर्रहमान उर्फ पहाड़ी की हत्या से भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल, दिलीप हकीम हबीबुर्रहमान की गाड़ी चलाता था, जिनकी बीते 24 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। इससे पहले दिलीप हकीम हत्याकांड के मुख्य आरोपित की गाड़ी पर भी चालक था। कुछ दिनों तक वह हंसवर थाने की पुलिस जीप भी चलाता रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular