Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में विशाल हिंदू...

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में विशाल हिंदू जन आक्रोश का कार्यक्रम बलरामपुर मे किया गया

हिंन्दू रक्षा समिति बलरामपुर अवध प्रांन्त द्वारा विशाल हिंन्दू जन आक्रोश रैली जनपद बलरामपुर में निकाला गया

संवाददाता रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में विगत दिनों बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के समय हुए हिंदुओं के नरसंहार हिंदुओं की हत्याएं मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में आज हिंदू रक्षा समिति बलरामपुर के बैनर तले विभिन्न हिन्दू संगठनों ने एक हिंदू जनाक्रोश रैली धर्मपुर भगवतीगंज व रमनापार्क बलरामपुर से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए वीर विनय चौराहे पर पहुंची। विभिन्न जत्थे में आए हुए कार्यकर्ता यहीं से एकत्र होकर हाथों में भगवा ध्वज व बांग्लादेशी हिंदुओं की हत्या बंद करो बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न बंद करो भारत माता की जय जय श्री राम जैसे उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे वीर विनय चौराहे पर उक्त रैली एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई जिसको मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी ओम प्रपन्नाचार्य जी मानस किंकर जी महाराज” ने संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति ने कभी भी किसी दूसरी संस्कृति के ऊपर आक्रमण नहीं किया परंतु आज पूरे विश्व की अलग-अलग सभ्यताएं सनातन संस्कृति को ही लक्ष्य करके नष्ट करने का प्रयास कर रही है परंतु अहिंसा में विश्वास रखने वाला हिंदू समाज अपने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भी करेगा संबोधन के क्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं एक अंतरराष्ट्रीय सुनियोजित षडयंत्र का भाग है जो कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं कराकर भारत को भी लक्ष्य करना चाहती हैं,इसलिए भारत के हिंदुओं को अपना अस्तित्व सुरक्षित रखने के लिए हर परिस्थिति हेतु तैयार रहना होगा,
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार तत्काल रुकना चाहिए,सभा के पश्चात प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को विहिप जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में सोपा गया,सभा की अध्यक्षता देवी पाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने किया,सभा का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समन्वयक नीलमणि शुक्ला ने किया,इसके पूर्व ओम प्रपन्नाचार्य जी का स्वागत विहिप जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया गया व संघ कार्यालय पर वनवासी कल्याण आश्रम के बटुकों ने मंत्रोच्चार करके अभिनंदन किया गया उक्त अवसर पर महंत गेल्हापुर बृजानंद जी महाराज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल,एकल विद्यालय अभियान के पदाधिकारियों सहित संघ के विभाग प्रचारक प्रवीण, विभाग संघ चालक सौम्य अग्रवाल,विभाग कार्यवाह अमित गुप्ता,विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख धर्मेंद्र,जिला प्रचारक जितेंद्र,विधायक राम प्रताप वर्मा,कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,प्रमोद चौधरी संरक्षक एकल विद्यालय अभियान,उतरौला नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्ता,वी डी जयसवाल,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी एकल विद्यालय अभियान जिलाध्यक्ष युवा समिति बलरामपुर,सुबीर श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव,सुरेश कश्यप, सत्येंद्र,गीता शुक्ला,रेशम सिंह, गुड़िया गुप्ता कमलापुरी,किरण सिंह,सौरभ रतन पांडे,डॉ राकेश चंद्रा,डॉक्टर कुलदीप विश्वकर्मा संजय शर्मा,सचिन,अविनाश मिश्रा,राजेश्वर मिश्र,अंबुज भार्गव,आलोक गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,अमित गुप्ता विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यकारणी सदस्य रवि वर्मा ,प्रांत समरसता प्रमुख पूर्ण कालिक धर्मेश सिंह,जिला मंत्री दीपक चौधरी,जिला संयोजक सुरेश कश्यप,जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह,जिला महामंत्री वरुण सिंह,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह अमित जी,जिला कार्यवाह अभिमन्यु जी,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उतरौला अनूप गुप्ता,ब्लाक प्रमुख तुलसीपुर प्रवीन सिंह विक्की,ब्लाक प्रमुख श्रीदतगंज हेमंत जैसवाल,सहित भारी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता कई हजारों की संख्या में भीड़ रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular