Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बांग्लादेशी नागरिक मामले न्यायालय में पेश हुए इरफान सोलंकी

 बांग्लादेशी नागरिक मामले न्यायालय में पेश हुए इरफान सोलंकी

कानपुर (हि.स.)। बांग्लादेशी नागरिक मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी गुरुवार को कानपुर के एमपी एवं एमएलए न्यायालय में पेश किया गया। वर्तमान में उन्हें महाराजगंज जेल में रखा गया है। न्यायालय में पहली बार उनके चेहरे पर मुस्कान नजर आयी।

पुलिस ने न्यायालय से रिमांड के लिए याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई जारी है। यह जानकारी देते हुए विधायक के अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने दी। वह 28 दिन बाद कानपुर लाए गए।

विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ पुलिस ने अब तक एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। इससे पूर्व चार जनवरी को विधायक को पेश किया गया था। इससे पूर्व इरफान ने महराजगंज में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जेल जाने के बाद पहली बार गुरुवार को उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। जबकि इससे पूर्व वह बेहद परेशान और रोते हुए न्यायालय में पेश हुए थे।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular