Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइच बहराइच: तेज आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहावना

 बहराइच: तेज आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहावना

बहराइच (हि.स.)। जिले में शनिवार दोपहर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से एक ओर जहां गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है तो दूसरी ओर पानी से सड़कें जलमग्न हो गयी। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जनपद में शनिवार की सुबह तेज धूप रही, जिससे लोग खुद को बचाते नजर आए। दोपहर एक बजे के दरमियान अचानक मौसम ने करवट ली और आंधी चलने लगी। आंधी के दौरान बारिश भी शुरू हो गई। आंधी बारिश से मौसम तो सुहावना हुआ। लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश के चलते शहर की सड़के पानी में डूब गई। जगह-जगह जलभराव से लोगों को दिक्कतें भी उठानी पड़ी। बारिश के कारण घंटाघर और अस्पताल रोड पर जाम लग गया, इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानियां हुई।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनायक शाही ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से गन्ना, मक्का, उड़द और भिंडी, लौकी, कद्दू, परवल को फायदा होगा। बारिश फसलों के लिए अच्छी होती है। अभी और बारिश के संकेत हैं।

राहुल/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular