Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहन की हत्या के बाद भाई ने घर में दफनाया शव

बहन की हत्या के बाद भाई ने घर में दफनाया शव

लखनऊ (हि.स.)। सैरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या के बाद शव को घर में ही दफना दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शव को घर से बरामद किया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने सोमवार को बताया कि पलरी गांव निवासी हिमांशु (23) को उसकी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि पांच साल पूर्व माता-पिता के निधन के बाद वह दुबग्गा सब्जी मंडी में पिकप वाहन चलाकर अपना और छोटी बहन शिवानी (20) का भरण पोषण करता है।

उसने बताया कि गांव में यह चर्चा थी कि उसकी बहन की किसी युवक से दोस्ती थी। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता था। 24 दिसम्बर की रात को शिवानी उस युवक से मिलने गई थी। वापस लौटने के बाद ही गला घोटकर हत्या कर घर में ही शव को दफना दिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। जांच में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई और आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular