Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

आजमगढ़ (हि.स.)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी की कुदाल के बेंत से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक माधव रामपुर गांव निवासी पति चंद्र देव राजभर मुंबई से बीती रात लौटा। घर में घुसते ही पत्नी उषा देवी से उसका विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो पति ने घर में रखे कुदाल के बेंत से पत्नी के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। चीखने और चिल्लाने पर स्थानीयों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उषा देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति चंद्रदेव राजभर को हिरासत में ले लिया।

क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद था, जिसको लेकर कुदाल के बेंत से पीट-पीटकर हत्या की बात सामने आ रही है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular