Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहनों को तमंचे के बल पर व्यापारी के घर में लाखों की...

बहनों को तमंचे के बल पर व्यापारी के घर में लाखों की लूटपाट

बाराबंकी(हि.स.)। जनपद बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में बर्तन खरीदने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने व्यापारी की बहनों को तमंचे के बल पर लेकर लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और लुटेरों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सीएन सिन्हा ने बताया कि 18 दिसम्बर की रात थाना कुर्सी क्षेत्र के टिकट गंज कस्बे के निवासी व्यापारी शिव कुमार निगम के घर में कुछ बदमाश पहुंचे। व्यापारी को बर्तन खरीदने की बात कहकर अपनी बातों को उलझाकर घर में दाखिल हो गए। व्यापारी की बहनों को तमंचे के बल पर लेकर उनसे नगदी एवं सोने चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और पुलिस ने जांच पड़ताल की।

एएसपी ने बताया कि व्यापारी का घर और दुकान एक में ही है। बर्तन खरीदने के बहाने लुटेरों ने व्यापारी की बहनों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। खुलासे के लिए थाना पुलिस के अलावा सर्विलांस व स्वाट स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। वह स्वयं इस केस की मॉनिटिरिंग कर रहा है।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

पंकज/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular