लखीमपुर खीरी(हि.स.)। निघासन थाना क्षेत्र के तिमोलनपुरवा गांव में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद पेड़ से लटका कर हत्या के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। गुरुवार को जहां दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया, वहीं पोस्टमार्टम हाउस में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। पोस्टमार्टम हाउस में भारी पुलिस बल के बीच मृतक बेटियों के परिजन भी मौजूद हैं।
इस दौरान फुफेरे भाई कुमार सोनी ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और योग्यता के अनुसार परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मृतका के भाई ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगर वह संतुष्ट होते हैं तभी दोनों बहनों का अंतिम संस्कार करेंगे।
देवनन्दन
