Wednesday, April 1, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : शैक्षिक महासंघ मण्डल अध्यक्ष बने डा. अरविन्द कुमार

बस्ती : शैक्षिक महासंघ मण्डल अध्यक्ष बने डा. अरविन्द कुमार


बस्ती । अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की वर्चुअल बैठक में शिक्षकों से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों, समस्याओं पर विचार किया गया। इसी क्रम में महासंघ के सह संगठन मंत्री ओम पाल ने मण्डल अध्यक्षों की घोषणा किया।
यह जानकारी देते हुये महासंघ के महामंत्री अटल बिहारी गौड़ ने बताया कि जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द कुमार निषाद को मण्डल अध्यक्ष का भी दायित्व सौंपा गया है।डा. अरविन्द कुमार निषाद को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर महासंघ के विनय प्रकाश श्रीवास्तव, राजकुमार प्रजापति, अंगद पाण्डेय, अविनाश शुक्ल, अमरेन्द्र चौधरी, विजय गिरी, पंकज गिरी, अंकित सिंह, सन्तोष सिंह, जर्नादन शुक्ल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular