Monday, February 23, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : मंहगाई के सवाल पर बैलगाड़ी पर सवार होकर गरजे कांग्रेसी

बस्ती : मंहगाई के सवाल पर बैलगाड़ी पर सवार होकर गरजे कांग्रेसी

सरकार विरोधी नारे लगाते हुये सौंपा ज्ञापन
अच्छे दिन नहीं भाजपा की सरकार में सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है देश- अंकुर वर्मा
बस्ती । सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस पदाधिकारियो, कार्यकताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शास्त्री चौक तक प्रदर्शन कर बढती मंहगाई, डीजल, पेट्रोल, गैस के मूल्य वृद्धि के सवाल को लेकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। बैलगाड़ी पर सवार ठेले पर स्कूटी लादे कांग्रेस नेता हाथों में घरेलू सिलेन्डर लिये सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेताओं का लक्ष्य जिलाधिकारी कार्यालय तक जाने का था किन्तु प्रशासन ने उन्हें शास्त्री चौक पर ही रोक दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि पिछले दो माह में केन्द्र और राज्य की सरकार ने 29 बार पेट्रो उत्पादों की कीमतों में वृद्धि किया, 150 से अधिक शहरों में पेट्रोल 100 रूपये के पार पहुंच गया है। मंहगाई लगातार बढ रही है, ऐसे में केन्द्र की सरकार मूल्य वृद्धि वापस ले। भाजपा ने अच्छा दिन लाने का वायदा किया था किन्तु देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। गृहणियां परेशान है कि घर गृहस्थी कैसे चले। रोजगार के अवसर घट गये। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को करारा जबाब देंगे।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश सर्वाधिक संकट से गुजर रहा है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल है और मंहगाई नियंत्रण की जगह देश, प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक देना चाहती है। जनता अब इनकी चालों को समझ चुकी है। वक्त आने पर मतदाता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुके है।
यह जानकारी देते हुये जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि मंहगाई के सवाल को लेकर हुये प्रदर्शन में बैलगाड़ी पर सवार कर्नल ए.के. सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, मिनहाजुल हक, सुधीर यादव, अमित सिंह, मनोज त्रिपाठी, डा. शीला शर्मा, नवीन कन्नौजिया, संजय कुमार, नीलम विश्वकर्मा सहित कांग्रेस के सभी ब्लाक अध्यक्ष सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। कहा कि जुल्म करने वाली सरकारों के दिन लम्बे नहीं होते।
मंहगाई के सवाल पर सोमवार को हुये प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनिरूद्ध त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ सूर्यमणि पाण्डेय, गिरजेश पाल, नर्वदेश्वर शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी

RELATED ARTICLES

Most Popular