Tuesday, March 3, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलबस्ती : जेल में लगे पेड़ से फांसी लगाकर बन्दी ने...

बस्ती : जेल में लगे पेड़ से फांसी लगाकर बन्दी ने की खुदकुशी

बस्ती(हि.स.)। जिला कारागार में गुरुवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बंदी ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने बंदी का शव नीचे उतारकर  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कप्तानगंज थाना के खुटहना गांव निवासी अण्डर ट्रायल बंदी 25 वर्षीय राजू चौधरी तीन साल पहले एक हत्या के मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने चार फरवरी 2018 को जेल भेजा था। तभी से  वह जिला कारागार में बंद था। वह तीन नंबर बैरक में रह रहा था। 
देर रात को उसने बैरक स्थित हाते में पीपल के पेड़ से फांसी  लगाकर जान दे दी।  साथी बंदियों ने उसका शव लटकता देख बंदी रक्षकों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी है। बन्दी ने खुदकुशी क्यों कि है इसकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular