सहारनपुर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा)के सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास और ठिकानों पर चल रही आयकर की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी है। इस छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार हरियाणा और दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने बसपा सांसद के तीनों आवासों, कार्यालय और फैक्टरी में डेरा डाल रखा है। देहरादून से आई एक और टीम ने हरौड़ा स्थित मीट फैक्टरी में जांच कर रही है।
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद फजलुर्रहमान के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की थी। छानबीन के दौरान सुरक्षा की लिहाज से घरों के बाहर आईटीबीपी के जवानों ने घर और ठिकानों की घेराबंदी कर रखी है। परिवार को बाहर जाने की इजाजत नहीं है। सूत्रों से यह खबर मिल रही है कि जांच के दौरान टीमों को अहम सुराग हाथ लगा है। अभी यह कार्रवाई और कितने दिन चल सकती है इसके बारे में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
दीपक
