Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में बाढ़ से घिरे लोगों के लिए एनडीआरएफ ने शुरू किया...

बलिया में बाढ़ से घिरे लोगों के लिए एनडीआरएफ ने शुरू किया बचाव कार्य

बलिया (हि. स.)। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ा तो सदर तहसील के कई गांव जलमग्न हो गए। शहर के दक्षिणी इलाके में कई जगहों पर लोग बाढ़ में फंस गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में बाढ़ से राहत व बचाव के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने बाढ़ की जद में आए लोगों के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है।

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होने से बाढ़ का पानी सदर तहसील के शनिचरी मंदिर व निहोरा नगर के कई घरों में घुस गया। जानकारी मिलने पर इसकी सूचना जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को दी कि बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने की जरूरत है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, राहत-बचाव अभियान में किसी भी तरह की जान व माल की हानि नहीं हुई है। सभी फंसे हुए लोगों को एवं पशुओं को सुरक्षित निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ की टीम ने दर्जनों लोगों को पानी के बीच से निकाल लिया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular