Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या

बलिया में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या

बलिया। बलिया में एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार रतन कुमार सिंह की उनके गांव फेफना में सोमवार रात करीब पौने नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ मौके पर पहुंच गए थे। घटनास्थल पर सीओ समेत कई थानों की फोर्स तैनात है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार रतन कुमार सिंह (40) का पौने नौ बजे गांव में ही कुछ लोगों से झगड़ा हुआ। जिस दौरान वे गांव के प्रधान के दरवाजे की ओर भागे। जहां हमलावरों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
वहीं इस संबंध में एसपी देवेन्द्र नाथ ने बताया कि अभी जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक रतन सिंह का पट्टीदारों से पुराना विवाद था। जिसमें सुलह हुई थी। आज भी गांव में पट्टीदारों के साथ झगड़े की बात सामने आ रही है। जिसमें विवाद हुआ तो वे भाग कर गांव के प्रधान के दरवाजे की ओर जा रहे थे। जहां उन्हें गोली मार दी गई। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular