Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया में गंगा स्नान करते समय युवक डूबा

बलिया में गंगा स्नान करते समय युवक डूबा

बलिया हि. स.)। शहर कोतवाली अंतर्गत रामपुर उदयभान निवासी 18 वर्षीय युवक शुक्रवार को गंगा स्नान करते समय डूब गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद किया।

पुलिस लाइन के सामने रामपुर उदयभान में रहने वाला सचिन गुप्ता गंगा नहाने गया था। राम बालक दास कुटिया के समीप गंगा में डुबकी लगाते समय असंतुलित होकर वह गहरे पानी में चला गया। आसपास नहा रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों और जाल की मदद से घंटों प्रयास के बाद सचिन के शव को खोज निकाला। घटना के बाद मृत सचिन के परिजनों में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular