– अभयपुर गांव के बूथ नम्बर एक से पदयात्रा होगी प्रारंभ
बलिया (हि. स.)। फेफना के भाजपा विधायक और योगी सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी सात दिसम्बर से 11 जनवरी तक अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे। उन्होंने सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में अपनी पदयात्रा का रोडमैप बताया।
कहा कि विधानसभा क्षेत्र फेफना में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 751 जोड़ों ने रविवार को सात फेरे लिये। साथ ही वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में प्रशासन व जनता का पूरा सहयोग रहा।
कहा कि सात दिसम्बर से 11 जनवरी तक पदयात्रा अभयपुर के बूथ नम्बर एक से प्रारंभ होगी जो एक माह तक चलेगी। साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में लगभग 17 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस योजना में वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया जायेगा। सभी विकास खंडों में तिथिवार कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें विकास खंड गड़वार में 13दिसम्बर को, सोहाव में 14 को, रामशाला चितबड़ागांव टाउन एरिया में 15 को, बीका भगत का पोखरा रतसड टाउन एरिया में 16 को, जूनियर हाईस्कूल फेफना में 17 को श्री अनु राय इंटर कॉलेज चौरा में 18 को, प्राथमिक विद्यालय पाठशाला नंबर एक सागरपाली में 21 को, सिद्धेश्वर नाथ इंटर कॉलेज कोटवा नारायणपुर में 22 को, प्राथमिक विद्यालय सिंहाचवर कला में 23 को, अलावलपुर हनुमान मंदिर के पास 24 को, प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक में 25 को, स्वामी सहजानंद पार्क भरौली में 28 को, जूनियर हाईस्कूल पचखोरा में 29 को, अजोरपुर ठाकुर जी के मंदिर पर 30 को और विश्वनाथ सिंह इंटर कॉलेज पिपरा में 31 दिसंबर को शिविर आयोजन किया गया है।
पंकज
