Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया पहुंचा रामलला के बाल सखा त्रिलोकीनाथ पाण्डेय का पार्थिव शरीर

बलिया पहुंचा रामलला के बाल सखा त्रिलोकीनाथ पाण्डेय का पार्थिव शरीर

बलिया (हि. स.)। प्रभु श्रीराम लला के बाल सखा त्रिलोकीनाथ पाण्डेय का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर में जिला मुख्यालय पहुंचा। रेलवे स्टेशन के सामने उनकी शवयात्रा के पहुंचते ही विहिप, भाजपा और अन्य संगठनों के लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी के आवास पर रामलला के बाल सखा त्रिलोकीनाथ पाण्डेय की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।

उल्लेखनीय है कि बैरिया तहसील के दया छपरा निवासी त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने अयोध्या के राममन्दिर के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। वे 1964 में प्रचारक बने। 1983 में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री का दायित्व मिला। जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने प्रभु श्रीराम लला के सखा के रूप में मान्यता दिया। त्रिलोकी नाथ पांडेय का पार्थिव शरीर जैसे ही रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा, उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा नेता संजय मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। त्रिलोकी नाथ पांडेय अमर रहें के गगनभेदी नारे के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव दया छपरा में किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular