Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : नवागत कप्तान विपिन टाडा ने अवैध कार्यों में संलिप्त पुलिसकर्मियों...

बलिया : नवागत कप्तान विपिन टाडा ने अवैध कार्यों में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की दी चेतावनी

बलिया (हि.स.)। जिले के आखिरी व्यक्ति तक सुरक्षा पहुंचायी जायेगी, जिससे लोग निर्भीक होकर अपना जीवन यापन कर सकें। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना पहली प्राथमिकता होगी। जान बूझकर अवैध कार्यों में लिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी तय है। ये बातें नवागत पुलिस कप्तान डा.विपिन टाडा ने सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से कही।

जिले के पुलिस महकमे की कमान संभालने के बाद पहली प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। जनप्रतिनिधियों के दबाव में गलत काम नहीं किए जायेंगे। फरियादियों का काम लटकाया नहीं जायेगा। उन्हें तत्काल न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
राजस्थान के जोधपुर के मूल निवासी डा. टाडा ने कहा कि जिले के आखिरी व्यक्ति तक सुरक्षा पहुंचायी जायेगी। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होगी। जिससे लोग निर्भीक होकर अपना जीवन खुशी पूर्वक व्यतीत कर सकें। इसमें विशेष कर पारदर्शिता का ख्याल रखा जायेगा। पुलिसिंग व्यवस्था चाकचौबंद कर सभी को न्याय दिलाने का भरपूर प्रयास किया जायेगा।
अपने अच्छे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रसंशा प्राप्त कर चुके 2012 बैच के आईपीएस श्री टाडा ने कहा कि नगर भ्रमण के दौरान ज्ञात हुआ कि यहां की यातायात व्यवस्था खराब है। जिसका असर सभी पर पड रहा है। इसलिए सुधार के प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि खराब यातायात व्यवस्था सभी के जीवन पर कुप्रभाव डालती है। इस लिए यातायात व्यवस्था सुचारू करना मेरी प्राथमिकता में है। इसके लिए एक कार्य योजना तैयार की जायेगी, जिससे सडक पर किसी को वाहन चलाने और जिसके तहत वाहन चलाने और गंतव्य तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न न हो।
पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने बताया कि जानबूझकर अवैध कार्यों में लिप्त पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। बताया कि जिसमें काबिलियत होगी उसे प्रोत्साहना मिलेगी। अगर एक सिपाही भी अपनी काबिलियत दिखाता है तो उसे पदाधिकारियों के तरह ही तव्वजो मिलेगी। जो पुलिसकर्मी काबिल नहीं है उसकी इस जनपद में कोई जगह नहीं है। डा. टाडा इसके पूर्व जिला अमरोहा में पुलिस कप्तान थे। वे आजमगढ़ और प्रयागराज में एएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनकी प्रयागराज में तैनाती के दौरान यातायात व्यवस्था काफी अच्छी हो गई थी। उनसे इस जनपद के लोगों को काफी उम्मीद बंधी है। क्योंकि यहां की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
पुलिस कर्मियों का आज से खुला नया खाता 
पुलिस कप्तान डा टाडा पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने को काफी उत्सुक दिखे। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ उनकी बैठक पांच दिसम्बर को हुई थी, जिसमें उनसे साफ कह दिया गया है कि पिछले दिन उन्होंने क्या किया है उससे उन्हें कोई विशेष मतलब नहीं है, लेकिन सात दिसम्बर से सब कुछ नया होना चाहिए। उनका पुराना खाता बंद कर दिया गया। उनका नया खाता सात दिसम्बर से खुल जायेगा। इसके बाद ही देखना है कि पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली में क्या सुधार होता है। सुधार नहीं होने पर जवाबदेही तय की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular