Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : तेज रफ्तार कार तालाब में घुसी, चालक की मौत

बलिया : तेज रफ्तार कार तालाब में घुसी, चालक की मौत

बलिया (हि. स.)। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर-एकइल मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद पड़े पेट्रोल पंप के बगल में स्थित एक तालाब में घुस गई। स्थानीय लोग और पुलिस जब तक पहुंचती चालक की मौत हो गई थी।

शशिभूषण सिंह (28) पुत्र उदयनरायण निवासी बसन्तपुर थाना सुखपुरा के रहने वाले थे। कार से कहीं जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना हुई। उनकी कार के तालाब में घुसते ही राहगीरों एवं आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ युवक ने पानी में घुसकर कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। तब तक पुलिस की पीआरवी वैन भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी की मौत हो चुकी थी।

आत्मसंतुष्टी के लिए शशिभूषण को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से अधार कार्ड और मोबाइल मिला। जिस अधार पर उस के घर सूचना दिया गया। मौके पर पहुंचे गड़वार थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular