Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :2 मई को शाम 6बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

बलरामपुर :2 मई को शाम 6बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
प्रथम चरण में नगर निकाय चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों ने जोरों शोरों से चुनाव प्रचार किया और जनसभाओं में जनता को संबोधित किया।
लेकिन अब निकाय चुनाव में 2 मई की शाम 6ः00 से चुनाव प्रचार थम जाएगा। पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। यहां 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा। इसलिए प्रचार थमने से पहले सभी दल प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।
बता दें कि, प्रथम चरण के मतदान 4 मई को समय सुबह 7ः00 से शाम 6ः00 बजे तक है। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी।

ऐसे में प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाएंगे और जन सभाएं और रैलियां करेंगे। 2 मई की शाम छह बजे 37 जिले में चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रत्याशियों ने इससे पहले ही अपने पूरे दांवपेंच शुरू कर दिए हैं। मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में दो मई की शाम को छह बजे से पहले प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular