Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किशोर की मौत

बलरामपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किशोर की मौत

बलरामपुर (हि.स.)। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम जमुरिया में बकरी चराने गए दो किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में  दोनों की मौत हो गई है। घटना से पूरे ग्राम में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। 
जमुरिया गांव निवासी अब्दुल मजीद का 14 वर्षीय पुत्र इकरूजमा व उसके साथ सनाउल्लाह का 12 वर्षीय पुत्र फिरोज बकरी चराने प्राथमिक विद्यालय की तरफ गया था। बकरी को चरता छोड़ दोनों ही स्कूल की छत पर चढ़ खेल रहे थे। छत के ऊपर से ही 11 हजार विद्युत हाईटेंशन लाइन गई थी, जिसके चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। 
बच्चों की मौत की सूचना पाते ही पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। वहीं बिजली विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण शमीम, बदरूज्जमां, नान बच्चा ने बताया कि तकरीबन डेढ़ माह पहले भी एक 12 वर्षीय बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई थी। हाई टेंशन लाइन को हटाने को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

RELATED ARTICLES

Most Popular