Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलरामपुर : सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

बलरामपुर : सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

बलरामपुर (हि.स.)। गोंडा-बलरामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार को खाली ट्रक में एक कार टकरा गयी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार की लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 

पुलिस के मुताबिक, मोतीगंज क्षेत्र स्थित काजीदेवर गांव निवासी भुवनेश्वर शुक्ल परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार से शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। शाम करीब पांच बजे वापस लौटते समय रास्ते में आनंदबाग के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मालती कुंज के निकट खड़ी ट्रक में टकरा गया। कार भुवनेश्वर चला रहा था। 
हादसे में भुवनेश्वर (45), उसकी पत्नी कंचन शुक्ला (45) व तीन वर्षीय भतीजी छाया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सास माया देवी (60), ज्योति (18) शिवांश (05) व किरन (40) की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है। परिवार के आशीष (11) को मामूली चोट आई है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

RELATED ARTICLES

Most Popular