Wednesday, March 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

बलरामपुर :श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

रोहित गुप्ता
उतरौला /बलरामपुर
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर नगर क्षेत्र मे स्थित श्री जनेश्वर वीर हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
दोपहर बारह बजे मंदिर का पट खुलते ही जय श्री राम के उद्घोष से पूरा मंदिर गूंजायमान हो गया
श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
जन्मोत्सव पर मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया
इस मौके पर भाजपा विधायक रामप्रताप वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अनूप गुप्ता, देवानंद गुप्ता, लक्ष्मी रतन गुप्ता,अंकुर गुप्ता, रमेश जायसवाल व भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Most Popular