Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : शक्तिपीठ देवीपाटन में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए सुबह...

बलरामपुर : शक्तिपीठ देवीपाटन में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए सुबह से जुटी भक्तों की भीड़

बलरामपुर(हि.स.)। मकर संक्रांति पर महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी है। श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के पूजन उपरांत महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर परिवार के लिए मंगलकामनाएं कर रहे हैं।

रविवार को शक्तिपीठ देवीपाटन परिसर में स्थापित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य पुजारी(कोठारी) यादनाथ योगी ने विधि विधान से महायोगी का पूजन किया। मुख्य पूजा के उपरांत भक्तों के लिए मंदिर खोला गया। सुबह से जुटे भक्तों ने कतारवद्ध होकर महायोगी को खिचड़ी अर्पित किया है। भक्तों के भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन के द्वारा साफ सफाई सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। मकर संक्रांति पर क्षेत्र के जो श्रद्धालु महायोगी को खिचड़ी अर्पित करने गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर नहीं पहुंच पाते, वह देवीपाटन मंदिर पहुच खिचड़ी चढ़ाते हैं।

देवीपाटन में आज भी जल रही है धूनी

मान्यता है कि महायोगी गुरु गोरखनाथ जी देवीपाटन में काफी समय तक ध्यानरत रहे हैं। उनके द्वारा जलाई गई अखंड धूनी आज भी शक्तिपीठ देवीपाटन परिसर में युग-युगांतर से जल रही है। मंदिर परिसर में महायोगी की मूर्ति स्थापित है। मकर संक्रांति पर श्रद्धालु यहां पहुंच महायोगी को खिचड़ी चढ़ाते हैं।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular