Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर: वीडियो बनाते समय नहर में गिरे दो युवकों की मौत

बलरामपुर: वीडियो बनाते समय नहर में गिरे दो युवकों की मौत

बलरामपुर(हि.स.)। सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने का जुनून ने दो युवकों की जान ले ली। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के उदईपुर ग्राम में सोमवार सुबह सरजू नहर में टिकटॉक वीडियो बनाते समय दो युवकों की डूबकर मौत हो गई है। काफी खोजबीन के बाद मिले युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जुडी कुइयां निवासी फैजान व सोनू अपने दोस्तों के साथ मोतीपुर के निकट उदईपुर ग्राम के पास सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के लिए सरयू नहर में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई है। अन्य साथियों के द्वारा हो हल्ला मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद दोनों युवाओं की शव नहर में मिली है।

पचपेड़वा थाना प्रभारी आलोक राव ने बताया कि फैजान(22) पुत्र इजहारुलहक, सोनू पुत्र सलीम (20) जो टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए सरयू नहर में नहाने गए थे। इनकी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular