Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : योग प्रेमियों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा योग वैलनेस...

बलरामपुर : योग प्रेमियों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा योग वैलनेस सेंटर

– सातवें विश्व योग दिवस पर इन सेंटरों पर बृहद रूप से होगा ऑनलाइन योग कार्यक्रम
बलरामपुर (हि.स.)। जनपद में संचालित योग वैलनेस सेंटर कोरोना काल में योग प्रेमियों के लिए वरदान बना हुआ है। आमजन से लेकर खास वर्ग तक सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना ऑनलाइन जुड़कर योगाभ्यास कर इसका लाभ ले रहे हैं। 21 जून को सातवें विश्व योग दिवस को लेकर जिले में संचालित योग वैलनेस सेंटर पर वृहद रूप से तैयारी की गई है। 
जनपद में बलरामपुर यूनानी कार्यालय, मेमोरियल चिकित्सालय परिसर तथा तुलसीपुर के तहसील परिसर में उप्र राज्य आयुर्वेद विभाग (आयुष सोसायटी) द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर चल रहा है। जिसमें कोरोना काल के चलते सुबह-शाम वर्चुअल योगा क्लास किया जा रहा है। जिसमें आमजन से लेकर जिले के अधिकारी, नेता शामिल हो रहे हैं। 
योग वैलनेस सेंटर के सहायक प्रशिक्षक शिवराम गुप्ता ने बताया कि इस केंद्र से बीते एक वर्ष में तकरीबन 866 लोग विभिन्न बीमारियों अर्थराइटिस, गैस, माइग्रेन, पेट से सम्बंधित रोगों से योग के माध्यम से उन्हें लाभ मिला है। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन योग कार्यक्रम से जुड़े रहे तथा लगातार जुड़ रहे हैं।  शिवराम ने बताया कि रोजाना जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन नि:शुल्क योगाभ्यास प्रातः 6:30 से 7:15 बजे तक तथा सांय काल 6 बजे से 6:45 बजे तक कराया जाता है। जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार स्थानीय नेता सहित तकरीबन 200 लोग रोजाना ऑनलाइन जुड़ते हैं। 21 जून को आयोजित विश्व योग दिवस को लेकर ऑनलाइन योग को लेकर वृहद रुप से तैयारी की जा रही है। योग प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के इस काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाने के साथ कामन प्रोटोकॉल का अभ्यास नियमित कराया जा रहा है।
स्थानीय समाजसेवी संगठन से जुड़े शाहिद अली ने बताया कि संचालित योग वैलनेस सेंटर के ऑनलाइन कार्यक्रम से वह रोजाना जोड़ते हैं। कोरोना काल में उनके परिवार से भी लोग जुड़े रहे। इन सेंटरों के माध्यम से घर घर योग पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular