Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में स्कालरशिप वितरण समारोह का हुआ आयोजन

बलरामपुर में स्कालरशिप वितरण समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं किया गया सम्मानित

रोहित गुप्ता
बलरामपुर।जिले में जेनस इनिशिएटिव की ओर से स्कालरशिप वितरण समारोह का आयोजन एमएलके कालेज सभागार में किया गया। इस दौरान शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, समाजसेवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम, महाविद्यालय प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव बीके सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय, डिवाइस हार्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पंकज श्रीवास्तव ,सीएमएस संयुक्त जिला चिकित्सालय डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ. राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण करके किया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने स्कालरशिप प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि जेनस द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। जरूरतमंद व प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के विकास में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने जेनस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार करने का पूरा प्रयास करना चाहिए। जेनस के निदेशक डॉ पंकज श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्य एवं कार्य विवरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने अवगत कराया कि संस्था द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन लिखित व साक्षात्कार के बाद किया जाता है। 03 वर्षों तक प्रतिवर्ष 12000 रुपए स्कालरशिप प्रदान किया जाता है। उन्होंने भविष्य में युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजिटल देवी पाटन योजना चलाने की बात कही।
इस दौरान जेनस की ओर से उत्कृष्ट सेवा करने वाले चिकित्सक और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। स्कालरशिप प्राप्त करने वालों में विनय कुमार जायसवाल, अर्चना वर्मा, राहुल पाल, अनामिका त्रिपाठी, काजल श्रीवास्तव व रागिनी यादव सम्मिलित हैं।
सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, डॉ. देवेश श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्र, प्रदुम्न सिंह, डॉ. राजीव रंजन, परितोष सिन्हा, महेन्द्र सिंह, अमर जीत सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव आदि सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular