Thursday, March 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग:

बलरामपुर में मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की मांग:

थारू जनजाति की छात्राओं ने सीएम को भेजा मांग पत्र, बोलीं- इससे हमारा भी विकास होगा

रोहित गुप्ता
बलरामपुरएक । मां पाटेश्वरी राजकीय विश्व विद्यालय की स्थापना बलरामपुर में कराए जाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में नेपाल सीमा के सन्निकट जंगलों में रहने वाली थारू जनजाति की छात्राओं ने भी विश्वविद्यालय को लेकर हुंकार भरी है। थारू छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड के जरिए मांग पत्र भेज कर मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर जनपद में किए जाने की मांग की है।
वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी सर्वेश सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में चलाए जा रहे “हमें चाहिए विश्वविद्यालय” अभियान में जुड़ी थारू जनजाति की छात्राओं ने भी इस विश्वविद्यालय को बलरामपुर में ही स्थापित किए जाने की मांग की है। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के पचपेड़वा जंगल की छात्राओं का कहना है कि हम सब थारू जनजाति के लोग काफी पिछड़े और गरीब हैं। हमारे मां-बाप हमें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं भेज सकते। इसी को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह विश्वविद्यालय बलरामपुर में स्थापित करने की घोषणा की है।
थारू छात्राओं ने कहा कि हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय बलरामपुर में ही स्थापित किया जाए। यह थारू छात्राएं कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय जंगल गांव में पढ़ती हैं। थारू छात्रा रिंकी ने बताया कि हम पढ़ कर टीचर बनना चाहते हैं लेकिन हमारे मां-बाप गरीब हैं इसलिए हम 12वीं के बाद पढ़ाई करने में असमर्थ हैं। छात्रा पुष्पा थारू और रेणुका ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय बलरामपुर में बन जाता है तो हमारे मां-बाप हमें आगे पढ़ाएंगे।
थारू छात्रा रोली ने भी बलरामपुर में विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे हम लोगों का विकास होगा। थारू छात्रा रामकुमारी ने कहा कि हम लोग चाह कर भी 12वीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते। विश्वविद्यालय बन जाने के बाद हम आदिवासी लोगों का भी विकास होगा। थारू छात्राएं हमें चाहिए विश्वविद्यालय की मुहिम का हिस्सा बनीं और सभी छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेज कर एक स्वर से बलरामपुर में विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular