Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :मनीराम तिवारी बने प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष, अशोक पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष,...

बलरामपुर :मनीराम तिवारी बने प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष, अशोक पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह नामित किए गए मंत्री

प्रधानाचार्य परिषद की बैठक एमपीपी इण्टर कालेज बलरामपुर में आयोजित, नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

रोहित गुप्ता
बलरामपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशन एवं उनकी निगरानी में एमपीपी इण्टर कालेज बलरामपुर के सभागार प्रधानाचार्य परिषद् की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें डा मनीराम तिवारी को अध्यक्ष, अशोक कुमार पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह मंत्री, हरि प्रकाश वर्मा उपमंत्री, राकेश प्रताप सिंह, रेखा देवी, रीता चौधरी को उपाध्यक्ष, कुमेश कुमार सरोज कोषाध्यक्ष, राधेश्याम पाण्डेय संयुक्त मंत्री, चन्द्र प्रकाश मिश्र आय व्यय निरीक्षक, मारुफ खान संगठन मंत्री, साधना पाण्डेय प्रवक्ता को मनोनीत किया गया। अबुल हाशिम खान एवं गुरु प्रसाद तिवारी को संरक्षक बनाया गया। इस दौरान प्रान्तीय संरक्षक श्री निवास शुक्ल ने कहा कि जनपद के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी समय-समय पर बैठक आयोजित करके जनपद की विभिन्न समस्याओं का निराकरण कराएं। साथ ही प्रान्तीय कार्यकारिणी को भी अवगत कराएं। जनपद में संगठन को मजबूत बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को प्रान्तीय न्यास समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ शुक्ल, प्रदेश महामंत्री डा रवीन्द्र त्रिपाठी, संरक्षक तेज प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष भूदेश्वर पाण्डेय, सेवानिवृत प्रधानाचार्य अरुण प्रकाश पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा मनीराम तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, मंत्री राजेश कुमार सिंह ने केन्द्रीय नेतृत्व को आश्वासन दिया कि जनपदीय कार्यकारिणी शिक्षक व समाज हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। एमपीपी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य एवं आयोजक राकेश प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय , सुधाधर पाण्डेय सहित अन्य प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular