Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर : भारी संख्या में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ कार...

बलरामपुर : भारी संख्या में अवैध तमंचा व कारतूस के साथ कार सवार गिरफ्तार

– गोंडा का रहने वाला है बदमाश
बलरामपुर (हि.स.)। मुखबिर की सूचना पर उतरौला कोतवाली पुलिस ने कार सवार के पास से भारी मात्रा में अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। 
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने सोमवार को बताया कि गस्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर बांकभवानी चौकी क्षेत्र के डुमरियागंज-उतरौला मार्ग पर उतरौला की तरफ आते समय एर्टिगा कार को रोक तलाशी ली, जिसमें आठ देशी तमंचा तथा 21 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। कार सवार अमन शुक्ला पुत्र शंकरदत्त निवासी बाबागंज थाना धानेपुर गोण्डा को हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular