बलरामपुर (हि.स.)। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरीडीह मजरा झरिहाडीह गांव में शुक्रवार शाम खेत की रखवाली करने गये मासूम पहाड़ी नाला हिंग्हा में बह गया था। जिसका शव दूसरे दिन शनिवार को सुल्ताना कलां गांव के पास नदी किनारे पीपल के पेड़ में फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम झरियाडीह निवासी जगदम्मा वर्मा ने बताया कि मेरा लड़का प्रिंस (08 वर्ष) हिंग्हा पहाड़ी नाला के किनारे खेत की रखवाली करने गया था। पहाड़ी नाला में उफान आया था, जिसे देखने नदी किनारे चला गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से पहाड़ी नाले में गिर गया। नाले में तेज उफान होने के कारण निकल नहीं सका। कुछ दूरी पर गांव के बच्चे जानवर चरा रहे थे, आवाज सुनकर दौड़े तब तक उफान में मासूम प्रिंस बह गया। बच्चों ने गांव पहुंच घटना की जानकारी परिवार को दी।
सूचना मिलते ही सबके सहयोग से नाले के किनारे पूरी रात्रि भर खोज करते रहे । शनिवार सुबह सुल्ताना कला गांव के पास पीपल का पेड़ गिरा हुआ था, उसी में फंसे हुए प्रिंस का शव मिला है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बलरामपुर: नदी में डूबे मासूम का मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES
