Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :थाना के सामने आत्महत्या करने के मामले में थाना प्रभारी निलंबित

बलरामपुर :थाना के सामने आत्महत्या करने के मामले में थाना प्रभारी निलंबित

बलरामपुर (हि.स.)। जनपद के गैड़ास बुजुर्ग थाना के सामने जमीन के विवाद को लेकर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। अन्य पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

जनपद के गैड़ास बुजुर्ग थाना के सामने बुधवार को दोबाहा गांव के निवासी राम बुझारत (35) ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में झुलसे युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटनाक्रम में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना प्रभारी पवन कनौजिया को निलंबित कर दिया है।मामले की जांच के आदेश दिए है। जांच के दौरान दोषी पाए गए अभी और पुलिस कर्मियों पर गाज गिर सकती है।

प्रभाकर/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular